मध्य प्रदेश बजट : परिचय कार्यक्रम से एक होगी नागरिक सेवाएं एकीकृत
भोपाल
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने मंगलवार को प्रदेश का पहला पेपरलेस बजट पेश करते हुए कहा कि वर्ष 2021-22 में 1 लाख 64 हजार 677 करोड़ रुपए की राजस्व प्राप्ति का अनुमान है। इसमें राज्य करों से 64914 करोड़ और केंद्रीय करों से प्रदेश के हिस्से को मिलने वाली आमदनी का 52247 करोड़ रुपए का बजट अनुमान शामिल है।
‘परिचय’ कार्यक्रम के अंतर्गत समस्त नागरीक सेवाओं को एकीकृत किया जाएगा। इसके जरिए एक ही पोर्टल के माध्यम से सभी नागरिक सेवाओं को उपलब्ध कराया जाएगा। एकत्व कार्यक्रम के जरिए एकल नागरिक डाटाबेस तैयार किया जाएगा। इससे शासकीय सेवाओं के प्रदाय में बार-बार नागरिकों से दस्तावेज मांगने की जरुरत नहीं होगी।
उपभोक्ताओं को अपनी राशन सामग्री प्राप्त करने के लिए अधिक दूरी तय न करना पड़े इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत पर उचित मूल्य की दुकाने खोली जाएंगी। नवीन दुकान आवंटन में एक तिहाई दुकानें महिला संस्थाओं को देने का प्रावधान किया गया है। आधार आधातिर सार्वजनिक वितरण प्रणाली में प्रदेश के लगभग 3 लाख परिवार प्रतिमाह इस सुविधा का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
न्याय व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए जाने के लिए आॅल्टरनेटिव डिस्प्यूट रिजोल्यूयान (एडीआर) केंद्रों का उन्नयन किया जाएगा।

पाठको की राय